संस्‍कृति मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड समारोह 2010 में दो पुरस्‍कारों से सम्‍मानित

संगीत नाटक अकादमी द्वारा तैयार की गई संस्‍कृति मंत्रालय की झांकी ‘’सिम्‍फनी ऑफ म्‍यूजिकल इन्‍स्‍टूमेंट्स’’ को गणतंत्र दिवस परेड समारोह-2010 में दिखाई गई 21 झांकियों में प्रथम पुरस्‍कार मिला। 

मंत्रालय को परेड में स्‍कूली बच्‍चों द्वारा प्रस्‍तुत कार्यक्रमों की श्रेणी में भी प्रथम पुरस्‍कार मिला। यह पुरस्‍कार दक्षिण क्षेत्र सांस्‍कृतिक केंद्र, तन्‍जावुर द्वारा प्रस्‍तुत कर्नाटक के ‘’डोलू कनिथा नृत्‍य’’ के लिए दिया गया।